फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Blanket thrown to death businessman, cash missing

Barabanki News: कंबल व्यवसायी को मरणासन्न कर फेंका, नकदी गायब

Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Blanket thrown to death businessman, cash missing
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले के निवासी कंबल व्यवसायी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश कारोबारी को रेलवे लाइन के किनारे मरणासन्न हालत में फेंक गए। कारोबारी के पास मौजूद 15 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल गायब थे। पुलिस ने व्यवसायी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। चाचा की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा के ग्राम जोली निवासी शाहिद बाराबंकी शहर के घोसियाना मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर फेरी लगाकर कंबल बेचने का काम करता है। शाहिद के चाचा शादाब ने बताया कि 17 फरवरी को वह कंबल बेचकर आ रहा था। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में सफीपुर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोलकर घायल कर दिया। हमले में घायल शाहिद बेहोश हो गया तो हमलावर उसे रेलवे लाइन किनारे छोड़कर भाग गए। एक राहगीर ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस ने व्यवसायी को जिला अस्पताल भिजवाया। चाचा ने बताया कि शाहिद के पास मौजूद 15 हजार रुपये व उसका मोबाइल गायब है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी के चाचा की तहरीर पर जांच की जा रही है। व्यवसायी के होश में आने पर बयान दर्ज होगा। इससे साफ होगा कि उसके साथ लूट हुई या किसी ने पुरानी दुश्मनी के चलते हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed