फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP district vice president's son becomes deputy jailer

Barabanki News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बेटा बना डिप्टी जेलर

Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
BJP district vice president's son becomes deputy jailer
जैदपुर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2023 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें भाजपा नेता के पुत्र ने डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपूरा निवासी अंबरीश कुमार रावत वर्तमान में जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज में रह रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के साथ जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भी हैं। इनके बड़े बेटे अंकित कुमार ने यूपीपीएससी की परीक्षा दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण की और डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उन्होंने शहर के पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग से वर्ष 2009 में हाईस्कूल व वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स करने के बाद इग्नू से परास्नातक की डिग्री हासिल की। अफसर बनने का जज्बा और जुनून ऐसा कि मात्र 14 साल की आयु से गांव छोड़कर शहर में पढ़ाई के लिए रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित बताते हैं की 8 घंटे पढ़ाई करता था और हमेशा यूपीपीएससी की तैयारी में जुटा रहा। अंकित के छोटे भाई और बहन भी यूपीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अंबरीश रावत ने बताया कि अंकित शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था। डिप्टी जेलर के पद पर चयन होने से काफी खुशी हो रही है। अंकित ने बताया कि उसके आदर्श उसके माता-पिता और गुरुजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed