फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP booth president murdered

भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP booth president murdered
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सुबेहा के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव में शनिवार रात घर पर अकेले रह रहे भाजपा बूूथ अध्यक्ष की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह घर के पीछे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिहर सिंह (65) शनिवार की रात घर में सोए थे और रविवार सुबह उनका शव घर के पीछे पड़ा मिला। हरिहर के गले पर चोट के निशान देखे गए हैं, इससे उनकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घर के पास पोल्ट्री फार्म खोल रखा था जिसकी देखभाल के लिए गांव के भोला को नौकरी पर रखा था। दो माह पहले पत्नी की मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं होने पर रिश्तेदार व गांव के कुछ लोग उनकी कृषि भूमि, मकान व अन्य संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहे थे।
घटना की रात से पहले देर शाम तक गांव के एक पूर्व प्रधान के पुत्र के साथ हरिहर को देखा गया था जबकि करीब एक माह पहले बहनोई से विवाद पर उनके द्वारा पुलिस से शिकायत करने की चर्चा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की तथा सीओ नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मौके से सुराग एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल से कई बार छोड़ा गए डॉग के एक घर के सामने रुकने पर पुलिस दो भाइयों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। हालांकि अभी पुलिस अफसर इस बारे में कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। मामले में जांच के बाद जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed