{"_id":"654947b2b4169c65de0b62c5","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-barabanki-news-c-315-1-brp1007-7690-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 07 Nov 2023 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के भेंदुवा मोड़ के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में चोट आने से युवक की जान चली गई।
क्षेत्र के गनई का पुरवा गांव के मजरे दिलोना निवासी सुभाष उर्फ बबलू (25) गांव के ही पवन (30) के साथ मोटरसाइकिल से सोमवार की सुबह असंद्रा की ओर गया था। शाम को घर लौटते समय अयोध्या लखनऊ हाईवे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष उर्फ बबलू की मौके पर ही सिर पर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल पवन को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।