{"_id":"68e1740c5776eefd3208daa5","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-dumper-companion-critical-barabanki-news-c-315-1-brb1001-149002-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
Sun, 05 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। स्थानीय कस्बे में फूलवाली गली के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी है।
मसौली थाना के कस्बा सआदतगंज निवासी अबू तलहा (35) अपने साथी अब्दुल शफी (32) के साथ शनिवार को बाइक से महमूदाबाद अपनी बहन के यहां जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। दोनों को सीएचसी फतेहपुर लाया गया। जहां अबू तलहा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शफी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी शफीकुमन व 10 से 16 आयु वर्ग के तीन बेटे हैं। वह गुमटी में किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।