{"_id":"67dc5db9f11d1c82db05099e","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-vehicle-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135556-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहन से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहन से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी विपिन कुमार (30) बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी को मायके से लेने डफरापुर गांव जा रहे थे। कोठी के आदमपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी सतरिख पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका डेढ़ साल का एक पुत्र भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने हेलमेट पहन रखा था, मगर शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। (संवाद)