फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike collides while making reel, youth dies

Barabanki News: रील बनाते समय टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 10 Mar 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides while making reel, youth dies
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रेसर बाइक पर सवार होकर मोबाइल फोन से रील बनाते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फेसिंग से टकरा गई। इस हादसे में कोलकाता के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार कोलकाता के निवासी गोविंद मंडल (30) अपने साथी किंग सुखधर (28) के साथ रेसर बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अयोध्या के लिए निकले थे। इस दौरान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बरावां गांव के पास सड़क के बाई ओर लगी फेसिंग से बाइक टकरा गई। सूचना मिलने के बाद यूपीडा एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां किंग सुखधर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गोविंद मंडल को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस ने पहचान होने पर परिजनों को फोन पर सूचना दी है। परिजन बाराबंकी के लिए निकल चुके हैं। एसएचओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि शव कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed