{"_id":"617c4d297da09969cb00e684","slug":"bike-barabanki-news-lko602358523","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिली लावारिस बाइक, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिली लावारिस बाइक, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माती (बाराबंकी)। माइनर के किनारे झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक के पास एक जूता मिलने से ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
मामला देवा कोतवाली की माती चौकी क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह मजदूर धान की कटाई करने खेत जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद गांव के बाहर माइनर के किनारे एक लावारिस बाइक झाड़ियों में पड़ी मिली। उसी के पास एक युवक का जूता पड़ा था। यह देख अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना पर माती चौकी प्रभारी अमर चौरसिया भी पहुंचे। आसपास जांच की गई तो पुलिस को बाइक के कागजात मिले। जिसके मुताबिक यूपी 32 जीएच 8970 बाइक लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के बारागरी निवासी पिंटू के होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक के मालिक को सूचना देकर बुलाया गया है। देर शाम तक वह नहीं आए हैं। उनके आने पर ही पता चलेगा कि यह बाइक यहां तक कैसी पहुंची। (संवाद)