फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bhartiya kisan union

रेड कारपोरेट गिरफतारी, गुलदस्ते के साथ हो रही पूछतांछ

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर जिले की घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे की जो गिरफ्तारी हुई है वह रेड कारपेट के तहत है। यही वजह है कि उसे गुलदस्ते भेंटकर मामले की पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन

श्री टिकैत बुधवार को शहर के नवीन मंडी स्थल पर भाकियू द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार व निकाह समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी और मंत्री पद से बर्खास्तगी नहीं हो जाती है, यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। श्री टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर 26 तारीख को जिले में भी धरना प्रदर्शन होगा। जब तक केंद्र सरकार मांगें नहीं मानती, आंदोलन चलता रहेगा। श्री टिकैत ने कृषि कानून के सवाल पर कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस कानून को बनाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस आंदोलन को हाईजैक करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। हम लाशों पर राजनीति नहीं करते हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed