फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Beni said, Akhilesh be ready, Soon will send a list of works

बेनी बोले, अखिलेश तैयार रहो, जल्द भेजेंगे कामों की सूची

Sun, 14 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 14 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Beni said, Akhilesh be ready, Soon will send a list of works
जिले में विकास कार्यों का बुरा हाल देखकर हमने एमएलसी चुनाव में सपा को समर्थन देने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि सरकार इसका बदला बाराबंकी में विकास कार्य कराकर चुकाए। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोन आया था कि चाचा... आपने कभी किसी काम के लिए कहा ही नहीं। बेनी ने कहा कि, हमने भी कह दिया तैयार रहो अखिलेश, अब पूरी सूची भेज रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा रविवार को अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि, राहुल जी बहुत सक्रिय हैं। 2019 में हम फिर दिल्ली में लौटेंगे। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह मरते-मरते उठकर दौड़ने लगती है। चाहे 1977 हो, 1989 हो या फिर 1999, जब सबने कहा कि कांग्रेस अब खत्म, मगर उसके बाद ही कांग्रेस सत्ता में लौटी। बेनी बोले, मगर इस समय प्रदेश में कांग्रेस सक्रिय नहीं है जो मुझे अखर रहा है।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि हमने अपने मतलब से सपा को समर्थन दिया है। कहा, हम चाहते हैं कि सरकार इसके बदले बाराबंकी में विकास कार्य कराए। बोले, चार साल में आज पहली बार अखिलेश से बात हुई। उन्होंने आज ही फोन कर पूछा कि चाचा आपने कभी किसी काम के लिए कहा ही नहीं। हमने भी बोल दिया कि तैयार रहो अखिलेश, अब विकास कार्यों की लंबी सूची भेज रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि, देश और प्रदेश के विकास के लिए मजबूत विपक्ष होना बहुत आवश्यक है। मगर प्रदेश में विपक्ष नाम की चीज ही नहीं है। कहा कि विपक्ष इतना लड़ाकू हो कि सत्तापक्ष मजबूर हो जाए उसकी बात सुनने के लिए। उधर, सपा प्रत्याशी को समर्थन देने पर एमएलसी चुनाव प्रभारी और जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा ने बेनी प्रसाद के बयान का स्वागत किया। कहा कि बाबूजी पुराने समाजवादी हैं। उनका समर्थन हमारी जीत का ऐलान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed