{"_id":"d1a16f2a01567acfcd805179f92b64bc","slug":"being-moved-into-other-accounts-samajwadi-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के खातों में भेजी जा रही समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों के खातों में भेजी जा रही समाजवादी पेंशन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमजन की सरकार होने का दावा करने वाली सपा की प्रदेश सरकार के इस दावे पर समाज कल्याण विभाग ही पानी फेरे हुए है। विभाग के अधिकारियाें की लापरवाही के चलते कई लाभार्थियों को उनके हक का पैसा नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के करीब तीन सौ समाजवादी पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों के हिस्से की पेंशन दूसरों के खातों में भेजी जा रही है। शिकायतों के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विकास खंड सिद्धौर में बीते करीब एक साल से 36 सौ पात्रों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन इनमें से कई ऐसे हैं जिनका नाम लाभार्थी सूची में है लेकिन लाभ किसी और को मिल रहा है। विभाग द्वारा लाभार्थी के हिस्से का धन दूसरों के खाते में भेजा जा रहा है। गुलामाबाद गांव निवासी मैना देवी पत्नी दिनेश कुमार का बैंक खाता संख्या 034410410003057 है लेकिन इनको मिलने वाली पेंशन की धनराशि तुनिहा गांव निवासी श्रीकेशन के खाता संख्या 034410410005037 में भेजी जा रही है। इसी तरह इसी गांव की रानी देवी पत्नी आशाराम का बैंक खाता संख्या 034410410002995 है लेकिन इसकी भी पेंशन गुलामाबाद निवासी सर्वेश कुमार के बैंक खाता 034410410003025 पर भेजी जा रही है। मीरापुर गांव निवासी गफ्फार का बैंक खाता संख्या 034410110002941 है लेकिन विभाग इनके खाते में पैसा न भेज कर पडरावां ग्राम पंचायत के पूरेजमादार गांव निवासी विमलेश कुमार के बैंक खाता संख्या 034410100013740 पर भेज रहा है।
योजना की पात्र लाभार्थी मीरापुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी गुडडू का बैंक खाता संख्या 034410410000730 है लेकिन इनकी पेंशन भी दूसरे के खाते में भेजी जा रही है। यह तो महज बानगी भर है। मीरापुर की सायरा बानों, मैसरूननिशा, बबक्करपुर की ज्ञानवती, जनकलली, मुशीगंज की मिथलेश कुमारी सहित सिद्धौर ब्लॉक में करीब तीन सौ से अधिक लाभार्थी ऐसे हैं जिनका चयन तो समाजवादी पेंशन योजना के लिए किया गया। लेकिन इनको मिलने वाली धनराशि विभाग की लापरवाही के चलते दूसरों के खाते में भेजी जा रही है।