फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Be friendly with AIDS victims

एड्स पीड़ितों के साथ करें मित्रवत व्यवहार

Thu, 02 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Be friendly with AIDS victims
बाराबंकी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय, कॉलेजों और अस्पतालों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को एड्स रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर आयोजित संवेदीकरण बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने सभी दंपतियों को संदेेश देते हुए कहा कि वे अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार रहें। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। वहीं बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. संजय बाबू ने कहा कि एड्स पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करें, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों में जांच व उपचार निशुल्क होता है। इसकेे साथ ही अन्य जटिल रोगों का उपचार भी होता है। कहा कि जिले में किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक भी संचालित है। जहां युवा वर्ग युवा अवस्था में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शंका का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनोद दोहरे ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य एड्स जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस दिन लाल रीबन पहन लोग एड्स पीड़ितों के प्रति अपनी भावनात्मकता व्यक्त करते हैं। इसके अलावा मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में भी गोष्ठी का आयोजन कर रोग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एएस गौतम, डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. सुधीर चंद्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सरोज वर्मा व दीपमाला वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed