{"_id":"5f99b9738ebc3e9baa35bf71","slug":"bdo-student-fined-babu-after-seeing-dirt-barabanki-news-lko5475087163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ बनी छात्रा ने गंदगी देख बाबू पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ बनी छात्रा ने गंदगी देख बाबू पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नायक फिल्म की तरह इंटर की एक बेटी ने दो घंटे के लिए बीडीओ का पद संभाला तो कार्यालय की गंदगी से लेकर प्रधान की दबंगई की शिकायत तक सामने आ गई। पूरे मनोबल के साथ फैसला लिया कार्यालय में पान थूकने पर टीए बाबू पर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया।
इसके बाद प्रधान द्वारा रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत हो या फिर मोहसंड गांव का निरीक्षण कर महिला समूह का मत्स्य पालन और कायाकल्प योजना के तहत किए गए प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्यों को देखा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बीडीओ और कालेज के प्रधानाचार्य ने बेटी के फैसलों को देख आश्चर्यचकित ही नहीं हुए बल्कि जमकर सराहना की।
विकासखंड क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा की कक्षा 12 की छात्रा कल्पना कुशवाहा ने बुधवार को ब्लॉक में बीडीओ का कार्यभार सौंपा गया। दोपहर 12 बजे कार्यभार ग्रहण करने के बाद छात्रा ने ब्लॉक परिसर और कर्मचारियों के कमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीए के कमरे में पान मसाला की गंदगी मिली। इस पर बीडीओ बनी कल्पना ने उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
राजकीय बीज भंडार कार्यालय पर शिकायत रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मूर्तपुर गांव में नाली के पानी निकासी, परवरभारी गांव की मीरा देवी को शौचालय न मिलने, दरावां गांव से मंशाराम द्वारा ग्राम प्रधान पर खेत की जमीन पर नाली बनाने की आई शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसे जल्द निस्तारण करने में अपना सहयोग दिया।
दो घंटे के अपने प्रभार के दौरान बीडीओ कल्पना कुशवाहा ने मोहसंड गांव में मत्स्य पालन कर रहीं महिला समूह और कायाकल्प के तहत जीर्णोद्धार किए गए प्राथमिक विद्यालय का हाल देखा। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ.राम सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय शुक्ला, बीडीओ मुनेश चंद्र, बृजकिशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। महज कुछ घंटे के लिए बीडीओ बनीं छात्रा ने ठाना कि अब वह इस रोल को रीयल लाइफ में उतारकर ही दम लेगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बीडीओ बनी इस छात्रा के लिए गए निर्णयों की सराहना की।