फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BDC candidate code of conduct violation case

बीडीसी प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Tue, 20 Oct 2015 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
बडडूपुर पुलिस ने क्षेत्र पंचायत पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन वाहन भी सीज किए हैं।
विज्ञापन




जानकीपुरम लखनऊ निवासी सूरज मिश्रा पुत्र कृष्ण मिश्रा फतेहपुर तहसील क्षेत्र के सतनापुर गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी है। मंगलवार को दोपहर में सूरज मिश्रा अपने करीब एक दर्जन सहयोगियों के साथ सतनापुर और मजरे खिझना में तीन चार पहिया वाहनों के साथ प्रचार प्रसार कर रहा था और ग्रामीणों पर रौब गालिब करने के लिए लगातार गाड़ियों में लगे हूटरों की आवाजें भी गूंज रही थी।



जब इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा बडडूपुर पुलिस द्वारा की गई तो थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और तीनों हूटर लगी गाड़ियों को लेकर थाने चले आये। पुलिस ने तीनों वाहन सीज कर मामले में आचार सहिंता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि सूरज मिश्रा द्वारा आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed