{"_id":"e824b87b16cc02d231bae3b83fe2a3c1","slug":"bawarchi-brand-vegetable-oil-was-substandard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया मिला बावर्ची ब्रांड वनस्पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया मिला बावर्ची ब्रांड वनस्पति
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बावर्ची ब्रांड वनस्पति जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा है। जांच में यह अधोमानक पाया गया है। जिस पर इसके विक्रेता और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
शासन से मिले आदेश के बाद एफएसडीए द्वारा चलाए गए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों से कई नमूने भरकर जांच के लिए भेजे थे। इसी क्रम में हैदरगढ़ कस्बे के सुभाष वार्ड से अंकुर गुप्ता की दुकान से बावर्ची ब्रांड वनस्पति का नमूना भी भरकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक इसमें तिल और विटामिन ए की मात्रा नहीं मिली है। जबकि कंपनी ने इन दोनों तत्वों के होने की बात कही है। जांच में इसे सबस्टैंडर्ड (अधोमानक) करार दिया गया है। एफएसडीए ने विक्रेता व कंपनी दोनों को नोटिस जारी किया है। इनके खिलाफ अदालत में वाद दायर किया जाएगा।
बावर्ची ब्रांड वनस्पति का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच में अधोमानक पाया गया है। जिस पर विक्रेता और वनस्पति कंपनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
-मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए