फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Basic education will shine with a distinct identity on sports fields.

Barabanki News: खेल मैदानों पर चमकेगी बेसिक की अलग पहचान

Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Basic education will shine with a distinct identity on sports fields.
बाराबंकी। माध्यमिक स्कूलों के दबदबे के बीच खेल मैदानों पर अब बेसिक शिक्षा विभाग की अपनी एक स्वतंत्र और अलग यूनिट उतरेगी। अभी तक कक्षा छह से आठ (अंडर-14 वर्ग) के खिलाड़ी बच्चे माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर मिक्स टीम के रूप में खेलते थे, जिससे परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आगे बढ़ने का पूरा मौका नहीं मिल पाता था। शासन ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है।
विज्ञापन

जिले के 2,618 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह फैसला सीधे तौर पर उनके हुनर को पहचान देने वाला साबित होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जनपद, मंडल और राज्य स्तर की माध्यमिक खेल प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग की यह यूनिट अपनी अलग पहचान के साथ सीधे उतरेगी। इससे ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान बच्चों को बिना किसी भेदभाव के अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का स्वतंत्र अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed