{"_id":"6907c0fd98d1f200aa021cb7","slug":"barabanki-youth-murdered-in-delhi-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150982-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दिल्ली में बाराबंकी के युवक की हत्या, जूस की दुकान पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दिल्ली में बाराबंकी के युवक की हत्या, जूस की दुकान पर हुआ था विवाद
विज्ञापन
दिल्ली में हुई सूरज की हत्या।
- फोटो : दिल्ली में हुई सूरज की हत्या।
कोटवाधाम। बदोसराय थाना क्षेत्र के रानीपुरवा गांव निवासी सूरज वर्मा की दिल्ली में हत्या हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दिल्ली गए हैं। गांव में पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुराहाल है। शव गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
रानीपुरवा गांव निवासी रामसरन वर्मा के पुत्र सूरज वर्मा एक वर्ष से दिल्ली में रहकर एक दुकान पर मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार 31 अक्तूबर की शाम दिल्ली से सूरज के बीमार होने की सूचना आई। परिजन एक नवंबर को दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि सूरज की हत्या हुई है। पिता रामसरन के मुताबिक, सूरज दिल्ली में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के कदैला गांव निवासी नाजिम अली की उत्तमनगर में स्थित जूस की दुकान में रहते थे। उनकी एक साल की मजदूरी बकाया थी।
दिवाली पर घर आने के लिए वह दुकानदार से अपना पैसा मांग रहे थे। इसे लेकर नाजिम अली के भाई से विवाद हुआ था। 31 अक्तूबर की रात सूरज की हत्या कर दी गई।परिजन दिल्ली पहुंचे और दुकान के आसपास देखा तो खून पड़ा था। दिल्ली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। सूरज दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गए हैं।