{"_id":"6ae737bee282327ce10cf80c","slug":"barabanki-woman-s-blood-soaked-body-found-inside-house-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: घर के अंदर खून से लथपथ मिला महिला का शव, सिर पर भारी वस्तु से वारकर हत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: घर के अंदर खून से लथपथ मिला महिला का शव, सिर पर भारी वस्तु से वारकर हत्या करने की आशंका
Sun, 01 Nov 2026 06:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:29 PM IST
सार
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा में घर में महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृत महिला मंजू (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा में रविवार को घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महादेवा निवासी समई गौतम की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी अविवाहित पुत्री मंजू गौतम (42) अकेली रहती थी। रविवार को उसका शव घर के अंदर कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
महिला की बहन वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत करीब 24 घंटे पहले होने की आशंका है।
विज्ञापन
सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। सभी पहलुओं पर जांच करवाई जा रही है।