{"_id":"69bbd4382382777f070b0869","slug":"barabanki-tractor-overturns-in-a-ditch-near-a-kiln-driver-dies-after-being-crushed-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: भट्ठे के पास खड्डे में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: भट्ठे के पास खड्डे में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत
Thu, 19 Mar 2026 04:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:17 PM IST
सार
ट्रैक्टर में खेत समतल करने का यंत्र लगा हुआ था। इसी दौरान भट्ठे के पास रास्ते में एक गहरे खड्डे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज के लोनीकटरा के मदरहा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोनिकपुर निवासी शिव शंकर (21) ट्रैक्टर से ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए खेत समतल करने जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में खेत समतल करने का यंत्र लगा हुआ था। इसी दौरान भट्ठे के पास रास्ते में एक गहरे खड्डे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के बड़े भाई की भी पटाखा फटने से घायल होने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन