Barabanki News : भाई दूज पर घर आई थी बहनें, दीवार ढही, एक की मौत, चार घायल
रात करीब नौ बजे घर में भैया दूज को लेकर भाइयों को टीका लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कच्ची ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे सभी लोग दब गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार, धरमपुर मजरे मोहनपुर गांव निवासी प्रताप बली रावत की बेहटा चक के बैरागीपुर निवासी 30 वर्षीय पुत्री साविता और लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी 25 वर्षीय पुत्री गायत्री भैया दूज के मौके पर अपने मायके धरमपुर आई थी। रात करीब नौ बजे घर में भैया दूज को लेकर भाइयों को टीका लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कच्ची ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे सभी लोग दब गए।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रात करीब 9:45 बजे सविता व उसके भाई अर्जुन को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां सविता की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राम प्रवेश, गायत्री व एक अन्य को परिजन शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल लेकर चले गए। भाई दूज के दिन अचानक खुशियां मातम में बदलने से गांव वाले भी शोक में हैं। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवती की मौत तथा 4 लोग घायल हुए हैं।