फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Roadways collided with an e-rickshaw, four died

Barabanki News : रोडवेज ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, सास बहू समेत चार की मौत, पांच की हालत गंभीर

Thu, 20 Jul 2023 05:26 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jul 2023 05:26 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार ई रिक्शा अतरौली गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जा रहा था इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर जा रही देवरिया डिपो की बस ने ई रिक्शा में जोशरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा कई टुकड़ों में हाईवे पर ही बिखर गया।

विज्ञापन
Barabanki News: Roadways collided with an e-rickshaw, four died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सास-बहू समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा मजरे टांडा गांव निवासी दशाशंकर के सफदरगंज के छब्बा शुक्ल पुरवा गांव निवासी एक रिश्तेदार  का निधन होने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार था। इसे लेकर बुधवार सुबह दयाशंकर की मां सुकाला (70), पत्नी पिंका (45), परिवार का ही विजय बहादुर उर्फ विजई (50), कल्लू (52), कल्लू की पत्नी सिंतारा (50), रामकुमारी (40), माया देवी (35), विजय बहादुर का पुत्र मिठाईलाल (3), उमाशंकर की पुत्री महक (2) ई रिक्शा से छब्बा शुक्ल पुरवा आए थे। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर करीब दो बजे सभी ई रिक्शा से वापस पंडित पुरवा जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ई रिक्शा अतरौली गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जा रहा था इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर जा रही देवरिया डिपो की बस ने ई रिक्शा में जोशरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा कई टुकड़ों में हाईवे पर ही बिखर गया। उस पर सवार लोग हाईवे पर ही लहलुहान होकर तड़फने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कल्लू की पत्नी सिंतारा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दयाशंकर की मां सुकाला , पत्नी पिंका, परिवार के ही विजय बहादुर उर्फ विजई को लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में मौजूद दयाशंकर ने बताया कि यहां पर सुकाला, पिंका व विजय बहादुर ने भी दम तोड़ दिया। सफदरगंज के एसएचओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बस चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed