फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Income tax raid on real estate businessman's house and car showroom

Income Tax Raid: जेएसवी ग्रुप के लखनऊ और बाराबंकी के ठिकानों पर छापा, कई कार कंपनियों के शोरूम चलाता है समूह

Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
सार

छापों की जद में जेएसवी ग्रुप के अलावा बाराबंकी का एक और कारोबारी हबीबुल्लाह भी आया है, जिसने बीते कुछ सालों के दौरान जमीन के कारोबार में करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसका संबंध भी गैलेंट ग्रुप से बताया जा रहा है। जेएसवी ग्रुप का संचालन बाराबंकी निवासी जयशंकर वर्मा और उनके दोनों बेटे करते हैं।

विज्ञापन
Barabanki News: Income tax raid on real estate businessman's house and car showroom
आयकर विभाग के अधिकारी हबीबुल्लाह को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई नामचीन कार कंपनियों की डीलरशिप संचालित करने वाले राजधानी के जेएसवी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापा मारा है। लखनऊ और बाराबंकी में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापों के दौरान लाखों रुपये की नगदी, जेवरात, संपत्तियों के दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने गोरखपुर के गैलेंट ग्रुप से जमीन के बदले बड़ी तादाद नें नगदी लेने के पुख्ता सुराग मिलने के बाद जेएसवी ग्रुप के ठिकानों को खंगाला है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो छापों की जद में जेएसवी ग्रुप के अलावा बाराबंकी का एक और कारोबारी हबीबुल्लाह भी आया है, जिसने बीते कुछ सालों के दौरान जमीन के कारोबार में करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसका संबंध भी गैलेंट ग्रुप से बताया जा रहा है। बताते चलें कि जेएसवी ग्रुप का संचालन बाराबंकी निवासी जयशंकर वर्मा और उनके दोनों बेटे करते हैं। इस ग्रुप के लखनऊ और बाराबंकी में कई प्रतिष्ठान और आवास हैं। साथ ही, प्लाईवुड समेत कई अन्य कारोबार में भी हाल के वर्षो में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, बीते अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर के गैलेंट ग्रुप के पांच राज्यों में स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों में जेएसवी ग्रुप का नाम भी सामने आया था। गैलेंट ग्रुप के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की पड़ताल में पता चला कि उसने जेएसवी ग्रुप को जमीन के बदले करोड़ों रुपये नगद भुगतान किया है। इससे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी अंजाम दी गई। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी जेएसवी ग्रुप के ठिकानों से हुई बरामदगी की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। देर रात आयकर विभाग के अधिकारी हबीबुल्लाह को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाराबंकी में रियल स्टेट कारोबारी के घर व कार शोरूम पर आयकर का छापा
आयकर विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को शहर में दो स्थानों पर छापेमारी की। यहां एक रियल स्टेट के कारोबारी के घर पर पिछले करीब 13 घंटों से छापेमारी की जा रही है। वहीं, एक कार शोरूम पर भी आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगाले। देर रात तक कार्रवाई जारी होने से शहर भर में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। हालांकि किसी भी उच्चाधिकारी के पास आयकर के छापे को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस पूरी कार्रवाई को गैलेंट समूह पर हुई छापेमारी से जोड़कर देखा जा रहा है।


बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे शहर के बेगमगंज मोहल्ले में रियल स्टेट कारोबारी हबीबुल्ला के आवास पर लखनऊ से तीन गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी महिला एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे। देखते ही देखते कई सदस्यीय टीम घर के अंदर पहुंच गई और सभी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर जांच शुरू की। अचानक टीम पहुंचने को लेकर मोहल्ले के लोग भी दंग रह गए। रात नौ बजे के बाद भी टीम हबीबुल्ला के आवास में छानबीन करती रही। इस दौरान आयकर विभाग के कुछ अधिकारी घर से एक-दो मिनट के लिए बाहर निकले, लेकिन बाद में फिर अंदर चले गए।


छापेमारी के दौरान दिन में कई बार अधिकारियों की टीम आती-जाती रहीं, लेकिन किसी को भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस बीच शहर के आलापुर स्थित जेएसवी हुंडई के कार शोरूम पर भी आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगाले। हालांकि शोरूम के सुरक्षा कर्मी व अन्य लोग इसको लेकर कोई जानकारी देने से बचते रहे। चर्चा है कि गोरखपुर के गैलेंट समूह के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बाराबंकी के रियल स्टेट कारोबारी को रडार पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed