{"_id":"65e81bcba2a3fd30b2002651","slug":"barabanki-news-dumper-crushed-two-people-died-on-the-spot-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : डंपर ने दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत, हादसा देख निकल गई लोगों की चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : डंपर ने दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत, हादसा देख निकल गई लोगों की चीख
Wed, 06 Mar 2024 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:01 PM IST
सार
बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल डाला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल डाला। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति का सिर पूरी तरह से गायब हो गया तो दूसरे के शरीर के कई हिस्सों में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का नजारा देखकर लोगों की चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
हैदरगढ़ कस्बे से रायबरेली जाने वाली सड़क पर बड़ी नहर पड़ती है। नहर से करीब 100 मीटर आगे हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बाइक से दो लोग हैदरगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे जिन्हें डंपर रौंदते हुए चला गया। लोग मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति का सिर ही गायब था। दोनों की मौके पर मौत हो चुकी थी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाया। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों एक को अमेठी जिले का बताया जाता है। हैदरगढ़ के कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मृतकों को पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिससे वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन