फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki murder kevadi kand

Barabanki News: केवाड़ी कांड में 18 पर हत्या का केस, 10 हिरासत में

Thu, 23 Mar 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
barabanki murder kevadi kand
बाराबंकी के केवाड़ी गांव शव पहुंचने के बाद लगी भीड़ इस दौरान मौजूद पुलिसबल।
सफेदाबाद (बाराबंकी)। केवाड़ी गांव में छेड़छाड़ को लेकर हुई मारपीट के दौरान युवक की तालाब में डूबकर मौत होने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद तालाब में डुबो कर मार डाला। पुलिस करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। युवक तालाब में कैसे पहुंचा इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। एसपी स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

केवाड़ी गांव में मंगलवार शाम एक छात्रा ने गांव के ही युवक जसीम (23) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शाम छह बजे छात्रा के परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर जसीम को घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान जसीम तालाब में जा गिरा। गोताखोरों ने दो घंटे बाद युवक के शव को तालाब से निकाला था। इसे लेकर हालात बेकाबू हुए तो एसपी, एडीएम समेत तमाम अधिकारी गांव पहुंचे थे। देर रात पिता अजीम ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें गांव के ही राजू, रामकुमेर, सरवन, रामबरन, नौमीलाल, संजय, राहुल, बनवारी, संतोष कुमार, आनंद, रामप्रसाद, अभिषेक, भगौती, संदीप, ललित, आकाश व गांव के ही एक डॉक्टर व उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज लिया। देर रात तक एएसपी उत्तरी अरविंद सिंह, सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह केवाड़ी में ही कैंप करते रहे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार शाम तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


संगीनों के साये में अंतिम संस्कार
युवक जसीम के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को किया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिस तैनात कर दी गई थी। दोपहर दो बजे शव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केवाड़ी गांव भेजा गया। तनाव को देखते हुए यहां पुलिस बल की मौजूदगी में संगीनों के साये में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण केवाड़ी गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed