{"_id":"69bfcfe3605b67540b04a8c5","slug":"barabanki-middle-aged-man-killed-and-wife-injured-in-stone-pelting-over-electric-wire-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बिजली के तार को लेकर पथराव में अधेड़ की मौत व पत्नी घायल, चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बिजली के तार को लेकर पथराव में अधेड़ की मौत व पत्नी घायल, चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 04:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:47 PM IST
सार
घुंघटेर थाना क्षेत्र में बिजली के तार को लेकर शुरू हुए विवाद में एक अधेड़ की मौत हो गई व पत्नी घायल हो गई। मामले में चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के महत्वानी गांव में बिजली के तार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुए पथराव में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर पड़ोसी दंपती समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मूल रूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के मदनखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (50) पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी ससुराल महत्वानी गांव में रह रहे थे। परिवार में पत्नी आरती, बेटा अंश (9), शिव (2) और पुत्री मानसी (5) हैं।
विज्ञापन
ग्राणीणों के अनुसार पड़ोसी मंगू ने सुरेंद्र के आंगन में रखी टिन शेड के ऊपर से बिजली का तार निकाल रखा था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मंगू पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान सुरेंद्र की पत्नी आरती घायल हो गईं।
विज्ञापन
आरती का आरोप है कि एक ईंट सुरेंद्र के सीने के पास लगी, जिससे वह गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल घुंघटेर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि केबल हटाने को कहने पर मंगू, उसके पुत्र अमित व सुमित और पत्नी ज्ञानवती ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।
एसएचओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।