फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Farmer and newlywed man killed in bike collision; neither was wearing a helmet.

बाराबंकी: बाइकों की भिड़ंत में किसान व नवविवाहित युवक की मौत, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट

Sun, 04 Oct 2026 07:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 04 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने रविवार दोपहर लखनऊ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दोनों के हेलमेट नहीं मिले।

विज्ञापन
Barabanki: Farmer and newlywed man killed in bike collision; neither was wearing a helmet.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

आलियाबाद-दरियाबाद मार्ग पर रसूलकला गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल किसान और नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसे में रसूलकला निवासी किसान भोंदू (40) की शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि गंभीर रूप से घायल नदीम (22) ने रविवार दोपहर लखनऊ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दोनों के हेलमेट नहीं मिले।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भोंदू सब्जी बेचकर दरियाबाद बाजार से बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के पास सामने से आ रही नदीम की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी दरियाबाद पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान भोंदू की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। गंभीर हालत में नदीम को परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नदीम की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। वह करीब छह महीने पहले कुवैत से वापस आया था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed