फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: DM did surprise inspection of women's hospital, pregnant women were found in miserable condition du

बाराबंकी: डीएम ने महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बेड न मिलने से बेहाल हालत में मिली प्रसूताएं

Fri, 31 Jan 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 31 Jan 2025 06:55 AM IST
सार

Barabanki DM Shashank Tripathi: डीएम शशांक त्रिपाठी रात करीब 10:15 बजे अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनके कई गड़बड़ियां मिलीं। 

विज्ञापन
Barabanki: DM did surprise inspection of women's hospital, pregnant women were found in miserable condition du
डीएम ने किया औचक निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 डीएम शशांक त्रिपाठी रात करीब 10:15 बजे अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रसूताएं सुबह नौ और 11:00 बजे से बैठी है मगर उन्हें बेड नहीं मिला। डीएम ने एक वार्ड के अंदर छत से गंदगी टपकते देख हैरत जाहिर की। इसके बाद अस्पताल परिसर में टार्च जलाकर कूड़े के ढेर देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


दरअसल, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी रात में तहसीलदार के साथ शहर में कंबल बांटने के लिए निकले थे। रैनबसरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अचानक जिला महिला अस्पताल जाने को कहा। यहां पहुंचे तो उन्हें परिसर में कूड़े के ढेर लगे मिले। इसके बाद लिफ्ट से ऊपर पहुंच गए जहां पर महिलाएं यानी प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। यहां पर महिलाओं की भीड़ देखकर रुक गए और उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


नेहा नाम की एक प्रसूता ने बताया कि वह सुबह 9:00 से बैठी है मगर बेड नहीं मिला। एक अन्य प्रसूता ने भी बताया कि सुबह 11:00 से बैठी है। तब तक सीएमएस आ गए। जिलाधिकारी लेबर रूम की तरफ पहुंचे और उन्होंने प्रसव की संख्या व सिजेरियन व नॉर्मल की जानकारी ली। इस दौरान पता लगा कि एक ही बेड पर दो महिलाओं को लिटाया जा रहा है। प्रसूताओं के एक विशेष कक्ष में छत से गंदगी टपक रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जाहिर की तो सीएमएस ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने अंदर जाकर प्रसूताओं के पास उपकरणों को खराब अवस्था में देखकर कंपनी का नाम भी पूछा। डीएम ने मुख्य परिसर में ही कूड़े व मलबे के पुराने ढेर टॉर्च जलाकर दिखाया और कहा कि यहां क्यों पड़ा है। तब तक सीएमओ भी जिला अस्पताल आ चुके थे। डीएम ने सभी अधिकारियों को बुलाकर अस्पताल की इस हालात पर सुधार करने के बाद कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed