फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Cylinder exploded while cooking food, mother and two daughters died on the spot; large police force

बाराबंकी: खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, मां और दो बेटियों की मौके पर मौत; भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद

Tue, 22 Apr 2025 08:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Apr 2025 08:19 PM IST
सार

Cylinder exploded in Barabanki: बाराबंकी में खाना बनाने वक्त सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें मां के साथ दो बेटियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
Barabanki: Cylinder exploded while cooking food, mother and two daughters died on the spot; large police force
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के जबरपुरवा गांव में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि बचाव के प्रयास में पिता और एक बेटा बुरी तरह झुलस गए। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजमल विश्वकर्मा (37) अत्यंत गरीबी में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे। रविवार शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी रिंकी (32) फूस के बने घर में चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक चिंगारी निकलने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


भीषण आग और घने धुएं के कारण घर में मौजूद 9 माह की मासूम महक, 8 साल की बेटी शिवानी और मां रिंकी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पत्नी और बच्चों को आग में फंसा देख राजमल ने जान की परवाह किए बिना घर में घुसकर किसी तरह अपने तीन वर्षीय बेटे अनमोल को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान राजमल खुद भी गंभीर रूप से झुलस गए और उनके दोनों हाथ बुरी तरह जल गए।




इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग स्तब्ध हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। उप जिलाअधिकारी पवन कुमार, सीओ गरिमा पंत  मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed