फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Class 3 student dies after being bitten by a snake at school; teachers accused of negligence.

Barabanki: स्कूल में सांप के काटने से कक्षा तीन के छात्र की मौत, अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 08:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 27 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

बच्चे ने स्कूल की मैडम को शौचालय के पास सांप काटने की जानकारी दी थी। परिवार के अनुसार, शिक्षामित्र ने उसे अस्पताल नहीं भेजा और न ही घर पर बताया। दोपहर करीब एक बजे बच्चे की मौत होने पर परिजनों को बीमार होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Barabanki: Class 3 student dies after being bitten by a snake at school; teachers accused of negligence.
आठ साल के बच्चे की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हैदरगढ़ क्षेत्र के सहावर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा तीन के छात्र अंशू (8) की सांप काटने से मौत हो गई। आरोप है कि अध्यापकों ने बच्चे की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और परिवार को भी सूचना नहीं दी। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


अंशू ब्लॉक त्रिवेदीगंज के देवगरपुर गांव का निवासी था। वह रोज की तरह स्कूल ड्रेस में पढ़ने गया था। करीब 10 बजे उसने स्कूल की मैडम को शौचालय के पास सांप काटने की जानकारी दी थी। परिवार के अनुसार, शिक्षामित्र ने उसे अस्पताल नहीं भेजा और न ही घर पर बताया। दोपहर करीब एक बजे बच्चे की मौत होने पर परिजनों को बीमार होने की सूचना मिली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित लोगों ने विद्यालय के अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। शाम को जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक, एएसपी दक्षिणी और बेसिक शिक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के आदेश दिए। एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के आदेश की कॉपी दिखाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों की अनुपस्थिति और लापरवाही
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल में अक्सर सफाईकर्मी नहीं आता और अध्यापक भी गायब रहते हैं। घटना के दिन भी बच्चों को शिक्षामित्र के भरोसे छोड़कर अध्यापक अनुपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार बीआरसी लार बैठक में थे। सहायक अध्यापक अवकाश पर थे। अधिकारियों ने पहले विषैले जंतु के काटने से इन्कार किया था।


जांच समिति का गठन और कार्रवाई
विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद विद्यालय परिसर में झाड़ियों की सफाई कराई गई। जिलाधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed