फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki beat Bahraich in the opening match

उद्घाटन मैच में बाराबंकी ने बहराइच को दी शिकस्त

Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barabanki beat Bahraich in the opening match
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी स्टेट क्रिकेट लीग के 15वें संस्करण का आयोजन किया गया। रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच बनाम बाराबंकी बालाजी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। इसमें बाराबंकी की टीम ने जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता में बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद व लखनऊ की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए बहराइच की टीम 15.3 ओवरों में महज 50 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीसीए बहराइच की ओर से राघवेंद्र राय ने सर्वाधिक दो चौके व एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए जबकि बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरव यादव ने सात ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए। साथी गेंदबाज हिमांशु यादव ने चार ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट और कुलदीप चौहान ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी क्रिकेट क्लब ने 8.5 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से शिवांश कपूर ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 21 रन, वैभव यादव ने दो चौके की मदद से 13 रन और कुलदीप चौहान ने एक चौके की मदद से छह रन बनाए। डीसीए बहराइच की ओर से गेंदबाजी करते हुए शहजेब खान व अक्षत सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार सौरव यादव को सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफाक अली ने देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप व बीडीसीए सचिव चौधरी अहमद जावेद ने किया। इस मौके पर बीडीसीए संयुक्त सचिव अंकुर माथुर, डॉ. कुलदीप सिंह व प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed