Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: A high-speed bike lost control and fell into a drain under a bridge, killing two youths.

Barabanki: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाले में गिरी, दो युवकों की मौत

Tue, 25 Nov 2025 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Nov 2025 07:39 PM IST
सार

बाराबंकी के जहांगीराबाद इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने नाले में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Barabanki: A high-speed bike lost control and fell into a drain under a bridge, killing two youths.
हादसे में दोनों युवकों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के देवा रोड पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नाले के पुल से बाइक सहित गिरे दो युवकों की मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीरों ने पुल के नीचे दोनों को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल के अनुसार मृतकों की पहचान टिकैतनगर इलाके के बांसगांव निवासी सुनील और देवा के रूप में की गई है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बाइक नाले के पुल से नीचे गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed