{"_id":"6a7b08a315ba968c960709db","slug":"barabanki-41-lakh-embezzled-at-nursing-college-fir-against-former-principal-and-administrator-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: नर्सिंग कॉलेज में 41 लाख का गबन, पूर्व प्राचार्य व प्रशासक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: नर्सिंग कॉलेज में 41 लाख का गबन, पूर्व प्राचार्य व प्रशासक पर एफआईआर
Tue, 11 Aug 2026 05:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:03 PM IST
सार
41 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने प्राचार्य रही सुनीता साहनी और उनके पति महेंद्र भिंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों से विभिन्न मदों में शुल्क वसूलकर करीब 41 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कॉलेज के निदेशक मो. नजीब अशरफ चौधरी (नई दिल्ली के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त) की तहरीर पर पुलिस ने प्राचार्य रही सुनीता साहनी और उनके पति महेंद्र भिंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
महेंद्र कॉलेज में प्रशासक के पद पर तैनात थे।