फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bar election

जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, मतगणना आज

Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bar election
बाराबंकी। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। विभिन्न 21 पदों पर चुनाव के लिए 1415 मतदाताओं में से 1355 ने मतदान किया। 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटिका में बंद हो गया। मतदान की गणना आज होगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। साढ़े 11 बजे तक 201 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही लेकिन लंच के बाद कतार लग गई।
विज्ञापन

ढाई बजे मतदान का आंकड़ा 850 मतों पर पहुंच गया। वहीं साढ़े तीन बजे तक 1130 मत पड़ गए। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने तक 1355 मत पड़े थे। वहीं मंगलवार को मतगणना होगी जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर किसका कब्जा होगा, इस बात का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलने-फिरने में दिक्कत व स्वास्थ्य से परेशान अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी मत का प्रयोग किया। कभी-कभार कचहरी आने वाले व चुनाव के दौरान ही मत डालने आने वाले अधिवक्ता भी चर्चा का विषय बने रहे। लोगों ने कहा कि मत प्रयोग का अधिकार केवल रेगुलर प्रैक्टिशनर को होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed