फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bank branches security will tighten

बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

Wed, 13 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 13 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 जिला कोऑपरेटिव बैंक में हुई वारदात के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन फतेह बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बैंक की सभी शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उनके साथ प्रदेश बैंक के वाइस चेयरमैन एवं जिले के चेयरमैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने कहा कि बैंक की सुरक्षा ड्यूयी के दौरान मारे गए पीआरडी जवानों के परिजनों को बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से दी गयी दो-दो लाख की तात्कालिक सहायता और बैंक सभापति धीरेन्द्र वर्मा के प्रस्ताव पर उनके एक-एक आश्रित को बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में नियोजित करने के प्रबन्ध कमेटी के निर्णय सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक मुख्यालय व सभी शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता किये जाने के निर्देश दिये। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार, उप महाप्रबन्धक वीरेन्द्र यादव, प्रगति गौतम तथा मुख्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों से घटना की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उप्र कोआपरेटिव बैंक के स्टॉफ  आफीसर (चेयरमैन सेल) पवन पाण्डेय तथा बैंक के अधिकारी नरेन्द्र वर्मा, उमाशंकर वर्मा, सुनीता वर्मा, विवेक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed