{"_id":"6173114db9885079a718e9b8","slug":"bank-barabanki-news-lko601267026","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसा निकालने गए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पैसा निकालने गए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसा निकालने आए एक खाताधारक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी हरिराम (65) शुक्रवार को कोठी कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से किसान सम्मान निधि का पैसा निकालने आए थे। यहां बैंक में भीड़ अधिक होने से वह लाइन में लगे थे कि तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक बैंक कर्मी कुछ समझ पाते तब तक बैंक परिसर में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र विजय बहादुर ने बताया कि उसके पिता को सांस लेने में काफी दिक्कतें थी। जिनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार को वह पैसा निकालने बैंक गए थे जहां उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं शाखा प्रबंधक विपिन कुमार खाताधारक की मौत बैंक शाखा के बाहर होने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठी मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायती पत्र मिला है। (संवाद)