{"_id":"603bec218ebc3ec4be1bd68d","slug":"banikodar-will-grow-into-a-model-block-barabanki-news-lko567263247","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श विकास खंड के रूप में विकसित किया जाएगा बनीकोडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श विकास खंड के रूप में विकसित किया जाएगा बनीकोडर
विज्ञापन
कोटवासड़क (बाराबंकी)। बनीकोडर विकास खंड को जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में आदर्श विकास खंड के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा ने रविवार को करीब 7 करोड़ की लागत से बनाए गए विवेकानंद स्मृति द्वार सहित विभिन्न 93 परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बनीकोडर विकास खंड की 92 ग्राम पंचायतों के साथ ही उनके मजरों का संपूर्ण रूप से विकास कराकर इस विकासखंड को प्रदेश में आदर्श विकास खंड के रूप में विकसित किया जाएगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा विकास का ही दूसरा नाम है। भाजपा के शासन में गांव से लेकर देश तक सभी ओर विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। दरियाबाद में तो सतीश शर्मा द्वारा इतने विकास कार्य कराए गए हैं कि उनकी गिनती भी कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोग आज के विधायक सतीश शर्मा को डमी प्रत्याशी बताते थे लेकिन उन्हें क्षेत्र की जनता ने भरपूर समर्थन देकर विजई बनाया था जो कि सांसद के आशीर्वाद व मेरे सहयोग से लगातार क्षेत्र की प्रगति कराने में लगे हुए हैं।
संबोधन से पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख रुचि वर्मा ने ब्लॉक कार्यालय पर बने विवेकानंद स्मृति द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनाए गए शहीद स्मारक, सामुदायिक शौचालय, रेन हार्वेस्टिंग प्लांट तथा ग्राम पंचायत निधि से बनाए गए 55 सामुदायिक शौचालय, दो आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य 30 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बुके देकर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशि कांत वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, पवन कुमार सिंह रिंकू भैया, विवेक तिवारी, जवाहरलाल वर्मा, राकेश सिंह लोधी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया।