फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Balaji Club beat Ghaziabad by 25 runs

बालाजी क्लब ने 25 रनों से गाजियाबाद को दी शिकस्त

Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Balaji Club beat Ghaziabad by 25 runs
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 15वीं चौधरी आसिफ अली प्राइज मनी स्टेट क्रिकेट लीग 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को बालाजी क्रिकेट क्लब बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गाजियाबाद के मध्य खेला गया। बालाजी क्रिकेट क्लब ने 25 रनों से मैच जीतकर 15 सालों के लंबे इंतजार को खत्म कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों में आठ विकेट खोकर 229 रन बनाए। बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से बैटिंग करते हुए सत्यम अवस्थी ने 61 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 73 रन, सार्थक दीक्षित ने 52 गेंदों में छह चौकों की मदद से 46 रन और विश्वजीत मिश्रा ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 33 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओम सैनी ने पांच ओवर में 42 रन देकर दो विकेट और प्रतिक रमण ने सात ओवर में 45 रन देकर दो विकेट, यश गर्ग, अलीप्त गुप्ता और स्वास्तिक चिकारा ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन 34 ओवरों में 204 रन बनाकर आलआउट हो गई। इससे बालाजी क्रिकेट क्लब ने 25 रनों से फाइनल मुकाबले को जीतकर 15 सालों के लंबे इंतजार को खत्म कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बैटिंग करते हुए ओम सैनी ने 72 गेंदों में सात चौके व एक छक्के की मदद से 67 रन, यश गर्ग ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन और बबलू त्यागी ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 34 रन बनाए। बालाजी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बिप्रज निगम ने शानदार सात ओवरों में 36 रन देकर पांच विकेट, सौरव यादव, विश्वजीत मिश्रा, हिमांशु यादव और सत्यम अवस्थी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने समापन सत्र में विजेता, उप विजेता और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार गाजियाबाद के ओम सैनी को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार बालाजी के सौरव यादव को तथा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गाजियाबाद के प्रतिक रमण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया।

फाइनल मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ के रूप में विप्रज निगम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीडीसीए सचिव डॉ. चौधरी अहमद जावेद, आयोजक सचिव मुस्तैहशन जिम्मी, बीडीसीए संयुक्त सचिव अंकुर माथुर, रवि श्रीवास्तव व अफाक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed