{"_id":"6849dac7ff05efba0b0b536e","slug":"babu-stadium-became-a-nursery-for-talented-cricket-players-barabanki-news-c-315-1-brp1004-141364-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों की नर्सरी बना बाबू स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों की नर्सरी बना बाबू स्टेडियम
Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम अब सिर्फ एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि उभरते क्रिकेट सितारों की नर्सरी बन चुका है। इसी स्टेडियम से प्रशिक्षण लेकर आईपीएल तक का सफर तय करने वाले विप्रज निगम यहां के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने यहां प्रशिक्षण ले रहे बच्चों में खेल के प्रति आत्मविश्वास और समर्पण की अनूठी भावना पैदा कर दी है।
स्टेडियम में वर्तमान में 120 बालक-बालिकाएं क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं, जिनकी उम्र आठ से 18 वर्ष के बीच है। सालाना मात्र 160 रुपये की फीस पर उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में क्रिकेट के खेल से जुड़ी बारीकियां सीखने को मिल मिल रही है। अनुभवी कोच मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में यहां खिलाड़ियों को कैचिंग, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, रनिंग बिटवीन द विकेट्स, योगाभ्यास, फील्डिंग तकनीक, टीम वर्क और मानसिक मजबूती जैसे खेल के हर पहलू की गहन जानकारी देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है।
स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम भी रोशन किया है। यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सार्थक उत्तराखंड की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं, जबकि सार्थक भारद्वाज तमिलनाडु की टीम से खेल रहे हैं। वहीं अंडर-16 के खिलाड़ी असद हुसैन, सम्राट तिवारी, अनुज व रचित शुक्ला यूपीसीए के कैंप में चयनित होकर खेल रहे हैं। स्टेडियम का माहौल हर शाम बच्चों की दौड़, बल्ले की आवाज और कोच की गूंजती आवाजों से जीवंत हो उठता है।
विज्ञापन
यह स्थान अब केवल प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसी क्रिकेट पाठशाला बन चुका है, जहां से भविष्य के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलने की उम्मीद जताई जाने लगी है। यही से प्रशिक्षण प्राप्त कर निकले विप्रज निगम ने इस बार आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपने दमदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। (संवाद)