{"_id":"619aa113bb115f2af2638a37","slug":"awareness-is-not-visible-in-the-traffic-month-itself-barabanki-news-lko6055018110","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में ही नहीं दिख रही जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में ही नहीं दिख रही जागरूकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यातायात जागरूकता माह में भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों में कहीं भी खौफ नहीं दिख रहा है। ऐसे में जहां डग्गामार वाहन बेतरतीब ढंग से सवारियां ढो रहे हैं, वहीं बाइक सवार बिना हेलमेट पहने परिवार के सदस्यों के साथ जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे हैं। रविवार को भी टीआई के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 112 वाहनों का चालान किया।
रविवार को बिना हेलमेट लगाए एक नहीं सैकड़ों बाइक सवार लोग आते-जाते दिखे। कोई पुलिस के डर से हाथ में हेलमेट लिए दिखा तो कोई दो सवारियों के साथ चौराहे से फर्राटा भरते निकलते हुुए दिखा। चौराहों पर तैनात पुलिस ने इन्हें बिना किसी रोकटोक जाने देना मुनासिब समझा। यातायात माह जैसे समय में भी चार पहिया कामर्शियल वाहनों के पीछे सवारियां लटकी दिखीं लेकिन इस पर भी पुलिस कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया।
शहर के अंदर लोकल सवारियां ढोने वाले ई-रिक्शा भी कम नहीं हैं। वे भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर बिना किसी खौफ के आ-जा रहे हैं। पुलिस कर्मी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में यातायात माह सिर्फ कागजों पर ही जागरूकता फैलाता नजर आ रहा है। उधर एआरटीओ प्रशासन भी यातायात नियमों के प्रति उदासीन दिख रह है। टीआई सुधांशु वर्मा ने बताया कि यातायात माह में पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होती है। लोग नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करें।