फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Auction of vehicles will stand at police stations

थानों पर खड़े वाहनों की होगी नीलामी

Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी ने कहा है कि सभी थानों पर खड़े पुराने व कंडम वाहनों की नीलामी की जाए। इसके तहत जनपद के सभी थानों में वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग द्वारा जल्द ही जिले के सभी थानों में खड़े वाहनों की नीलामी कार्रवाई करवाने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले में पुलिस थानों में सैकड़ों लावारिस वाहन खड़े हैं। ज्यादातर वाहन कंडम हो चुके हैं। इस बारे में प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। डीजीपी द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया है कि थानों पर खड़े लावारिस व कंडम वाहनों की नीलामी प्रक्रिया जल्द ही कराई जाए जिससे थानों पर आसपास खड़े होने वाले वाहनों की कतार कम पड़ सके। डीजीपी के आदेश के बाद अब जिले में पुलिस अधिकारी भी इस काम में लगे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए एआरटीओ को पुलिस विभाग ने थानों पर खड़े वाहनों की लिस्ट सौंपी है जिस पर एआरटीओ वाहनों का मूल्य तय कर रहे है इसी के बाद इन वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि सभी थानों में होने वाली वाहनों की नीलामी प्रक्रिया में तहसील के अधिकारियों व एआरटीओ की टीम भी मौजूद रहेगी। कहा डीजपी के आदेश के बाद यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed