फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Auction of KD Singh Babu's mansion postponed

Barabanki News: केडी सिंह बाबू की हवेली की नीलामी स्थगित

Thu, 07 Mar 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 07 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Auction of KD Singh Babu's mansion postponed
बाराबंकी। हॉकी के मशहूर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की हवेली की 11 मार्च को होने वाली नीलामी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। दो अन्य वारिसों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत अब इसे लेकर 15 मार्च को सुनवाई करेगी जिसमें दोनों वारिस अपना पक्ष रखेंगे। अदालत ने डीएम को हवेली अपनी कस्टडी में लेकर रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस इलाके में केडी सिंह बाबू की हवेली 35 हजार वर्ग फीट में स्थित है। इसे लेकर 18 साल से विवाद चला आ रहा था। 31 जनवरी को एसीजेएम/सिविल जज खान जीशान मसूद ने इजराय वाद को निस्तारित करते हुए संपत्ति को बेचकर सभी वारिसों में हिस्से के अनुसार धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


11 मार्च को हवेली नीलाम करने की तिथि नियत थी लेकिन केडी सिंह बाबू के प्रपौत्र ऐश्वर्य सिंह व प्रपौत्री नंदिना सिंह ने अदालत में अर्जी देकर पक्षकार बनाने की मांग की। बताया कि इस मामले में उनको पक्षकार नहीं बनाया गया है। इनकी अर्जी दर्ज करते हुए अदालत ने 11 मार्च को होने वाली नीलामी स्थगित कर दी और सुनवाई की अगली तारीख 15 मार्च तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने सभी पक्षकारों से आपत्ति दाखिल करने को कहा है। अदालत ने डीएम को हवेली की सुरक्षा के लिए अपनी कस्टडी में लेकर रिसीवर नियुक्त करने का आदेश भी दिया है।



राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की कवायद को बल
केडी सिंह बाबू की हवेली को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की तैयारियां भी हो रही हैं। डीएम द्वारा हवेली को कस्टडी में लेने व रिसीवर तैनात करने से इन तैयारियों को बल मिला है। बीते शनिवार को ही खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा व एमएलसी अंगद सिंह ने सीएम योगी से मिलकर हवेली को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की मांग की थी। जिस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 मार्च को होने वाली नीलामी के दृष्टिगत अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed