{"_id":"5e59628e8ebc3ec55666bf8e","slug":"attempt-to-steal-barabanki-news-lko5111629141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घूसे चोर, चोरी में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घूसे चोर, चोरी में नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। बैंक की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे चोर वारदात करने में नाकाम रहे। सुबह बैंक पहुंचे कैशियर ने टूटी खिड़की देखकर घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी। बैंक में चोरी की सूचना पाते ही सीओ व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। बैंक शाखा का लाकर व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद किसी सामान के चोरी न जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो चोरों की तस्वीर के सहारे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मामला बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर स्थित आर्यावत बैंक नेवला करसंडा का है। गुरुवार की रात बैंक शाखा में लगी जर्जर खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने बैंक मैनेजर की कुर्सी पर पड़ा तौलिया सीसीटीवी कैमरे पर डाल दिया। इसके बाद भी बैंक में इधर-उधर बहुत कुछ खंगाला मगर लाकर तक नहीं पहुंच सके। वारदात को अंजाम देने में नाकाम चोर मौके से भाग गए। मगर, उनकी हर गतिविधि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शुक्रवार की सुबह बैंक के कैशियर अभिषेक जब ब्रांच पहुंचे तो टूटी खिड़की देख परेशान हो गए। इसकी सूचना उन्होंने शाखा प्रबंधक व मसौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रामनगर एसके राय व प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप रावत मौके पर पहुंचे। इसके बाद बैंक का ताला खोलकर सबसे पहले लॉकर फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान बैंक से किसी सामान के चोरी न जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों चोरों की तस्वीर के सहारे पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। बैंक के शाखा प्रबंधक बीएन वर्मा ने बताया है कि बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया गया था। मगर, कोई वस्तु चोरी नही हुई है। इसके नाते पुलिस को तहरीर नहीं दी।
प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि आर्यावर्त बैंक नेवला करसंडा में चोरी का प्रयास किया गया है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में दो चोरो की तस्वीर कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश की जा रही है।