{"_id":"61a52a3c5287a449883d5a6a","slug":"attempt-to-kidnapping-barabanki-news-lko606686053","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्राओं के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जा रही छात्राओं के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्डूपुर (बाराबंकी)। घर से कॉलेज जा रही दो छात्राओं का मैजिक सवार तीन युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद छात्राओं के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने मैजिक सवार दो युवकों को दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग निकला।
ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ फतेहपुर ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गांव की निवासी युवती एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। सोमवार सुबह वह गांव की ही सहेली के साथ वह कॉलेज जा रही थी। तभी भगौली चौकी से कुछ ही दूरी पर मैजिक सवार तीन युवकों ने रास्ते में छात्रा के सामने वाहन रोक दिया। उसमें से उतरे दो युवकों ने एक छात्रा को जबरन अंदर बैठा लिया।
विज्ञापन
सहेली को मैजिक पर जबरन बैठाते देख दूसरी छात्रा ने आवाज लगाई। इस दौरान छात्रा की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख मैजिक सवार युवक छात्रा को वाहन से उतार भाग निकले। ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान उसमें से एक युवक भागने में सफल रहा।
इसके बाद फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा। तीनों आरोपियों में कन्हैया जो छात्रा के गांव का है। जबकि गोविंदा व कैफ निवासी महमूदाबाद सीतापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान कुर्सी, बड्डूपुर, फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला आदि थानों की पुलिस तैनात रही।
कॉलेज जा रही दो छात्राओं के अपहरण का प्रयास हुआ था। ये छात्राएं व आरोपी युवक पहले से परिचित भी थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोषियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
-पुर्णेदु सिंह, एएसपी उत्तरी