फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack

बाजार में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 24 Feb 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
attack
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम विवाद के चलते एक युवक को भरे बाजार गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने कोतवाली व पुलिस चौकी के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उत्तर टोला बंकी निवासी शादाब अहमद (22) पुत्र नफीस को रविवार रात आठ बजे कस्बा बाजार में गोली मारकर घायल कर दिया गया। बाजार में गोली चलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। आरोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के साथ घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शादाब के पेट में गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित परिवारीजनों व अन्य लोगों ने बंकी पुलिस चौकी व शहर कोतवाली के बाहर हंगामा किया। वे हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद हमला किए जाने की बात कही जा रही है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक हमले में शामिल कुछ लोगों ने नाम बताए गए हैं। उनके बारे में जांच की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed