फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ATS commandos deployed in Mahadeva, surveillance through drones and cameras

Barabanki News: महादेवा में एटीएस कमांडो तैनात, ड्रोन व कैमरों से निगरानी

Tue, 18 Feb 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
ATS commandos deployed in Mahadeva, surveillance through drones and cameras
बाराबंकी। रामनगर के पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले ऐतिहासिक शिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीएस कमांडो तैनात किए गए हैं, जो मेला क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

महादेवा का मेला उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है। शिवरात्रि से पहले ही महादेवा में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। कांवड़ लेकर पहुंच रहे भक्तों के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल है। मंगलवार को एटीएस कमांडो दल ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए पूरे परिसर का जायजा लिया। इसके साथ ही निगरानी के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 41 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इनकी मदद से पुलिस मेला परिसर के हर कोने पर अपनी नजर रखेगी। मंदिर के गर्भगृह में हाई-विजुअल कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
विज्ञापन

मेले में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, जिनकी बैरिकेडिंग कर दी गई है। जल पुलिस भी मंदिर के पास अभरन में तैनात रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात किया गया है, जो हर संवेदनशील स्थान पर नजर रखेगा। साथ ही, मेला परिसर में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। मेले में हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एटीएस कमांडो, जल पुलिस और सीसीटीवी निगरानी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed