अटल अस्थिकलश देखकर फिर नम हुईं आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जैसे ही जिले में पहुंची, एक बार फिर सबकी आंखें नम हो गईं। अटल जी को अंतिम श्रद्घांजलि देने के लिए शुक्रवार को सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह यात्रा का स्वागत करने के लिए लोग सुबह से ही सड़कों पर जमा रहे। जैसे-जैसे यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से हुए बलरामपुर व फैजाबाद जिले के लिए आगे बढ़ रही थी लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। जगह-जगह यात्रा पर फूलों की वर्षा होती रही। मोहम्मदपुर पुलिस चौकी पर यात्रा का स्वागत विधायक बैजनाथ रावत व भापजा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे तीन कलश यात्राएं अलग-अलग वाहनों में सजे हुए शहर की सीमा में पहुंची। इसमें रथ नंबर नौ में बलरामपुर, रथ नंबर 10 में फैजाबाद और 16 नंबर रथ में गोरखपुर की यात्रा शामिल थी। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा की जिले भर में कई स्थानों पर अगुवानी हुई। जेबीएस कॉलेज के छात्रों ने अटल जी अमर रहे, भारत माता की जय के जयघोष लगाए। उसके बाद यात्रा घाघरा घाट तक पहुंची। वहीं दूसरा रथ रामनगर तिराहे से फैजाबाद के लिए रवाना हो गया। इस अस्थिकलश यात्रा के स्वागत में सागर इंस्टीट्यूट कॉलेज के छात्र छात्राओं व स्टाफ ने एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा की।
उसके बाद यह यात्रा हाइवे के विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए फैजाबाद के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी यात्रा के साथ साथ चल रहे थे। रानीबाजार चौराहे पर विधायक शरद अवस्थी, ददौरा प्रधान कल्पना तिवारी, विनय तिवारी, गनेशपुर मोड़ के पास ग्राम प्रधान दीपू अवस्थी ने श्रद्घांजलि दी और यात्रा घाघरा नदी पार करते ही बहराइच, गोंडा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा को रवाना कर दिया गया। इस मौके पर व्यापारी संतोष सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, राजकुमार वर्मा, राजेश वर्मा, अपुल वर्मा आदि भी मौजूद रहे।