{"_id":"672a774eb356e8c9360d42b8","slug":"asked-the-farmers-who-brought-paddy-if-there-is-any-problem-then-let-them-know-barabanki-news-c-315-1-slko1014-127429-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धान लेकर आए किसानों से पूछा कोई दिक्कत हो तो बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धान लेकर आए किसानों से पूछा कोई दिक्कत हो तो बताएं
Wed, 06 Nov 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सफदरगंज मंडी में विपणन शाखा, मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान लेकर आए किसानों से बात की और पूछा की सत्यापन से लेकर धान बेचने तक में कहीं पर कोई दिक्कत आ रही हो उसे बताएं समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाएगा।
धान खरीद के दूसरे दिन ही डीएम धान खरीद का हाल परखने के लिए केंद्राें पर पहुंच गए। सफदरगंज मंडी में सात खरीद केंद्र खोले गए हैं। यहां पर विपणन शाखा की ओर से चार, मंडी परिषद की ओर से दो और भारतीय खाद्य निगम की ओर से एक केंद्र खोला गया है। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों के प्रभारी मौजूद मिले। डीएम ने यहां पर धान लेकर आए किसानों से पूछा की उन्हें अभिलेखों का सत्यापन कराने में कहीं कोई असुविधा तो नहीं हुई। कहा कि यदि धान बेचने और भुगतान में किसी भी किसान को कोई दिक्कत हो तो वह तुरंत जानकारी समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाएगा। डीएम ने केंद्र पर की गई व्यवस्था का जायजा लिया और खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हैदरगढ़ मंडी में विपणन शाखा के चार केंद्र खोले गए हैं। बारा गांव में विपणन केंद्र पर गए बारा पंचायत के मजरे पूरे गिरवर के बलभद्र दूबे व करुणेंद्र ने बताया केंद्र प्रभारी ने कहा केंद्र ब्लाॅक त्रिवेदीगंज का है हैदरगढ़ के किसानों से मंडी में धान खरीदा जाएगा। विपणन निरीक्षक सविता वर्मा ने बताया किसी को लौटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
धान बेचने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कंट्रोल रुम खोल दिया गया है। जिसका नंबर 05248-226017 है। किसान किसी प्रकार की असुविधा होने पर इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।