फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asha daughters-in-law demonstrated at CMO office

Barabanki News: मांगों को लेकर आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law demonstrated at CMO office
बाराबंकी। आशा बहुओं ने सोमवार काे मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्च शुरू हो गया है, मगर उनका बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कई मांगें हैं, जिनका निराकरण नहीं हो रहा है। आशा बहुओं ने मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का 15 मार्च तक निराकरण नहीं हुआ तो वह कार्य बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन


सीएमओ को दिए ज्ञापन में आशा बहू स्वास्थ्य समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने बताया कि विभिन्न मदों में पैसा होने के बाद भी आशा बहुओं द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि नवजात की देखभाल के लिए नवीन आशा बहुओं को शीघ्र प्रशिक्षण दिलाया जाए। सभी सीएचसी पर आशा संगिनी की तैनाती की जाए क्योंकि आशा बहुओं की संख्या बढ़ने के बाद भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आशा अदेय, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि फाइलेरिया कार्यक्रम का पिछले साल का भुगतान पैसा होने के बाद भी आशा बहुओं को नहीं किया जा रहा है। कहा कि हमारी मांगें 15 मार्च तक नहीं पूरी होती हैं तो हम लोग कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रीता देवी, मीना मिश्रा, मुन्नी देवी, प्रेमलता, पूनम कुमारी, मनोज कुमारी, सीमा देवी, मंजू वर्मा, शोभा देवी, मनीषा देवी, फातिमा जहरा,, नीलम यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed