{"_id":"6ba3c51a247e2ed4ff1e5fecf704f369","slug":"ash-six-home-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह घर राख लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छह घर राख लाखों का नुकसान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारण से लगी आग में छह घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस गए। आग से पीड़ितों को करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर निवासी गरीबे प्रसाद, राधेश्याम, रामचंदर, राममिलन, बेचन, सुनील, मनीराम के घर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने दो घंटेे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। अगिग्नकांड में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।