फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   As soon as the bodies of the friends arrived, there was a scream and the wife fainted.

Barabanki News: दोस्तों के शव पहुंचते ही मची चीत्कार, बेहोश हुई पत्नी

Sat, 03 Jan 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
As soon as the bodies of the friends arrived, there was a scream and the wife fainted.
हैदरगढ़। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हादसे में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा र्है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों दोस्तों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीत्कार सुनकर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। दोनों परिवारों में चूल्हा तक नहीं जला। हादसे का शिकार बने एक युवक की मौत से जहां सात मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया, वहीं पत्नी बेसहारा हो गई। उधर, विपरीत दिशा में आकर टक्कर मारने वाले पिकअप का पता पुलिस अभी तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

गोसूपुर गांव के रामू (40) गांव के ही अपने दोस्त अरुण (27) के साथ रात में हैदरगढ़ से बाइक से घर जा रहे थे। खरसतिया डिवाइडर कट व धर्मकांटा के बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर अरुण की मौके पर मौत हो गई वहीं लखनऊ ट्रामा पहुंचने पर रामू की मौत हो गई। रामू के सात संतानों में छह बेटियां, एक बेटा है। मामूली कृषि भूमि होने के चलते वह दूसरों की डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शव देखते ही पत्नी बेहोश हो गईं। वहीं चार भाइयों में दूसरे नंबर के अरुण का विवाह नहीं हुआ था। वह खेती में पिता का सहयोग करता था। अरुण की मौत से पिता का सहारा छिन गया। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

दूसरे बेटे की मौत से टूट गया परिवार
रामनगर। कोतवाली रामनगर इलाके में महादेवा-भैरमपुर मार्ग पर गर्री गांव के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मधवा जलालपुर गांव के रामलोचन मौर्य के पुत्र आनंद (30) की मौत हो गई थी। रामलोचन मौर्य के तीन बेटों और दो बेटियों में सबसे बड़े बेटे उदयराज की साल 2008 में बाढ़ के पानी में डूब कर मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे आनंद की मौत से पूरा परिवार मातम में डूबा है। मृतक की दो बेटियां व तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed